फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In an attempt to capture the assault, ten injured

कब्जा कराने की कोशिश में मारपीट, दस घायल

Sun, 11 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
In an attempt to capture the assault, ten injured
घायल

विज्ञापन

गांव दयौरार में एक विवादित मकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने कब्जा करने आए लोगों को बंधक बना लिया। बाद में बंधक बनाए लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया।

लोगों ने लेखपाल पर विवादित मकान पर जबरन कब्जा कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दयौरार निवासी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने लगभग बीस साल पहले मकान बनाया था और उसमें परिवार के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले शिवकुमार की भाभी ने इस मकान को गांव के गिरधारी को बेच दिया। तभी से दोनों पक्षों में मकान को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार को लेखपाल दूसरे पक्ष से मिलकर जबरन कब्जा कराने के लिए छह हथियारबंद लोगों के साथ पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग कर दहशत फैलाई और मकान में रह रहे लोगों को जबरन निकालकर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों का विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इसमें एक पक्ष के शिवकुमार, श्रीराम, अंशुल, लवकुश, शिखा, सावित्री के अलावा दूसरे पक्ष के भूलेराम, गिरधारी, भगवती, पूनम घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कब्जा करने आए दो लोगों को बंधक बना लिया और लेखपाल समेत अन्य लोग भाग गए।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस नेे आरोपियों को उनके हथियार समेत पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी घायलोेें को जेवर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


कोतवाली प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed