{"_id":"6a909bf80d5b197ff500c72d","slug":"report-regarding-the-abduction-of-a-minor-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184059-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाबालिग को भगाने के मामले में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाबालिग को भगाने के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
किशोरी के पिता के अनुसार, 18 जुलाई को वह हृदय संबंधी बीमारी का इलाज कराने पत्नी के साथ गोरखपुर गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान रामनगर चौराहा निवासी दीपराज उर्फ सन्नी घर पहुंचा और बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
जब उसके पिता चोकट से बेटी के बारे में पूछा और बेटी को वापस बुलाने की बात कही। आरोप है कि चोकट ने अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ मिलकर अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दीपराज उर्फ सन्नी, चोकट, चोकट की पत्नी व चोकट के तीन लड़कों नाम अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।