फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Child change, rackus in women hospital

महिला अस्पताल में बच्चा बदला, हंगामा

Mon, 27 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Mon, 27 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Child change, rackus in women hospital
डॉक्टरों पर बच्चा बदलने का आरोप लगाने वाला दंपति।  - फोटो : अमर उजाला

 इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। पूरे मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है। सीएमओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने तक मरीज को अस्पताल में ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


नगर के धमेड़ा अड्डे के पास नयागांव निवासी राजकुमार की पत्नी पुष्पा देवी गर्भ से थीं। शनिवार को उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राजकुमार से उसकी पत्नी को खून की कमी बताते हुए ब्लड लाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


राजकुमार ब्लड लेने के लिए ब्लड बैंक गया तो उस पर अस्पताल स्टाफ का फोन आया कि जल्दी आ जाओ, तुम्हें बेटा हुआ है। राजकुमार दौड़ते हुए महिला अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि महिला अस्पताल की डॉक्टर और नर्स ने बेटा होने पर खुशी की बात और मिठाई बांटने की बात कहते हुए 1100 रुपये मांगे। राजकुमार ने खुशी-खुशी 1100 रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि अभी बच्चे के पेट में गंदा पानी घुस गया है और वह मशीन में है। करीब तीन घंटे बाद डॉक्टरों ने राजकुमार को बेटी पकड़ा दी। राजकुमार ने आपत्ति जताई कि आपने उन्हें बेटा होने की बात कही और अब बेटी दी जा रही है।

इस पर अस्पताल स्टाफ ने कहा कि वह जल्दबाजी में देख नहीं पाए थे कि बेटी है या बेटा। डॉक्टरों के इस बर्ताव पर राजकुमार ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर महिला अस्पताल की सीएमएस भी पहुंच गई। राजकुमार ने पूरे मामले की शिकायत सीएमओ से की है।

सीएमओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में जांच के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ को जांच के निर्देश देते हुए दो दिन में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा पीड़िता और उसके पति को जांच पूरी होने तक महिला अस्पताल में ही रुकने के निर्देश दिए गए हैं।

मेरी गैरमौजूदगी में मेरी पत्नी की डिलीवरी कर दी गई। बेटा होने की बात कहकर मिठाई बांटने के लिए 1100 रुपये ले लिए गए। फिर बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे मशीन में रखने की बात कही गई। करीब तीन घंटे बाद उनसे कहा गया कि बेटी हुई है। मेरे बच्चे को बदला गया है। आरोपी चिकित्सकों-कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।- राजकुमार, पीड़ित पिता


 यदि बच्चे को बदला गया है, तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

इस प्रकार के आरोप गलत हैं। हमें किसी का बच्चा बदलने से क्या फायदा होगा। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ साफ-साफ कह पाना संभव होगा।
-डॉ. बीना रानी सिंघल, सीएमएस, महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed