{"_id":"59e648474f1c1bcf538b7e32","slug":"15082640765-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती, अगवा की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती, अगवा की आशंका
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, अगवा की आशंका
- धनतेरस, दीपावली की खरीददारी की बात कह कर गई थी बाजार
- काफी खोजबीन के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं परिजनों ने थाने में मामले की कोई तहरीर नहीं दी थी।
नगर के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री सोमवार शाम करीब चार बजे घर से बाजार धनतेरस व दीपावली के लिए खरीददारी की बात कह कर गई थी। देर शाम तक भी वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। उसके बाद परिजनों ने उसकी सहेलियों व रिश्तेदारी में भी काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने बताया कि किसी ने उन्हें बताया था कि उनकी पुत्री को दूसरे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में बैठा कर ले गया था। युवक के घर जाकर पूछताछ की तो उसके परिजनों ने उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। परिजनों ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर युवती की तलाश की जाएगी।