फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young people are arriving at the HPCL plant with their biodatas in search of jobs.

Budaun News: एचपीसीएल प्लांट में नौकरी के लिए बायोडाटा लेकर पहुंच रहे युवा

Mon, 13 Apr 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young people are arriving at the HPCL plant with their biodatas in search of jobs.
एचपीसीएल प्लांट। संवाद
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में एक बार फिर गतिविधियां तेज होती नजर आ रहीं हैं। 12 मार्च को दो अधिकारियों की हत्या के बाद से बंद पड़े इस प्लांट के दोबारा शुरू होने की संभावना के बीच बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में बायोडाटा लेकर पहुंच रहे हैं। स्थानीय के साथ-साथ बाहरी अभ्यर्थियों में भी रोजगार पाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

करीब एक माह तक प्लांट बंद रहने के कारण मशीनों में कचरा जमा हो गया था। अब संचालन से पहले मशीनों की साफ-सफाई और परीक्षण कार्य तेज कर दिया गया है। तकनीकी टीम द्वारा मशीनों को ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि संचालन के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्लांट को अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरी तरह से चालू करने की तैयारी है। फिलहाल सीमित स्तर पर काम शुरू किया गया है और धीरे-धीरे सभी प्रक्रियाएं सामान्य की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी, भर्ती की प्रक्रिया जारी
वर्तमान में प्लांट में लगभग 40 से 50 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि सुचारू संचालन के लिए करीब 150 कर्मचारियों की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को गति दी जा रही है और बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए आवेदन कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन सतर्क
पिछले महीने हुए दो अधिकारियों की हत्या के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्लांट में पुलिस चौकी पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है।


मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की दबिश जारी
हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी के तहेरे भाई 50 हजार के इनामी अभय प्रताप सिंह को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

एचपीसीएल प्लांट संचालन की प्रक्रिया जारी है। अभी ट्रायल का काम हो रहा है। दो तीन दिनों में पूर्व तरह प्लांट संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed