{"_id":"653026e58ced4dd68e03c8b4","slug":"woman-riding-bike-dies-in-collision-with-tractor-son-and-daughter-in-law-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6293-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा-बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा-बहू घायल
Thu, 19 Oct 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
श्यामवती का फाइल फोटो।
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव कर्रगांव के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नगरिया निवासी 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और बहू घायल हो गए। बहू को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। तीनों वजीरगंज से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे।
गांव नगरिया निवासी श्यामवती (46) पत्नी रूपराम मंगलवार दोपहर बेटे रोहित और उसकी पत्नी शरबती के साथ बाइक से खरीदारी करने वजीरगंज आईं थीं। परिवार वालों के मुताबिक, उन्होंने कस्बे में कुछ जरूरी सामान खरीदा। इसके बाद तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कर्रगांव के नजदीक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर लग गई।
हादसे में श्यामवती और उनकी बहू शरबती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि रोहित के मामूली चोटें आईं। हालांकि वह हादसे के दौरान हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से सास-बहू को बरेली रेफर कर दिया गया। श्यामवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार वाले उनका शव गांव ले आए। बुधवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार वालों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।