{"_id":"62d30db2d90894034247c9fc","slug":"weather-badaun-news-bly491582588","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गिरे पेड़ और खंभे, बिजली व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गिरे पेड़ और खंभे, बिजली व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
रुदायन में आंधी के कारण गिरा पड़ा पेड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को आई आंधी से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए तो कही बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी और बूंदाबांदी ने मौसम की गर्मी तो कम कर दी, लेकिन कई जगहों पर पेड़ गिरने से नुकसान हो गया। बिसौली में एक घर पर पेड़ गिरने से दंपती घायल हो गए तो वहीं पोल क्षतिग्रस्त होने से कई जगहों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से कहीं-कहीं यातायात भी ठप हुआ। इधर जिला जज की कोठी और बदायूं क्लब के सामने भी पेड़ गिर गया। जिससे कुछ लोग जख्मी भी हो गए।
कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बादल आसमान में आकर दगा दे जा रहे हैं और अपेक्षाकृत बारिश नहीं हो रही है। शनिवार को अपराह्न तीन बजे के बाद तेज हवा चली और बादल छा गए। इसके बाद हवा ने आंधी का रूप ले लिया, जिससे कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। इसके बाद शाम को हुई बूंदाबांदी ने मौसम में गर्मी का अहसास कम कर दिया। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव निभैरा सरवरपुर में आंधी के दौरान एक पेड़ घर पर जा गिरा, जिसमें नरेश पाल व उसकी पत्नी सत्यवती घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सत्यवती की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
इधर, मुजरिया में तेज आंधी से कछला रोड पर गांव ज्योरा के पास पेड़ गिरने से आवाजाही बंद हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी काटने वाले कुछ लोगों को बुलाकर रास्ता साफ कराया। नूरपुर पिनौनी में शाम चार बजे कई घरों की टिन उड़ गई तो कुछ घरों की छतों पर रखी सोलर प्लेटें अस्त व्यस्त हो गईं। इस्लामनगर- सहसवान रोड पर स्थित बिजली के खंभे के ऊपर बबूल का पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा टूट गया। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। कादरचौक में नीम का पेड़ बिजली की लाइन टूटकर बदायूं रोड पर गिर गया। बाद में पेड़ काटकर यातायात चालू कराया गया। रुदायन में वार्ड संख्या दो में गंधरौली रोड पर शाकिर के घर की टिन उड़ गई व दीवार गई, हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी रोड पर पुराना पीपल का पेड़ गिरने से लाइट का खंभा गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
-
शहर की बिजली भी हुई गुल, लोग परेशान
आंधी से शहर की बिजली व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ा। गन्ना दफ्तर फीडर पर पेड़ गिरने से आसपास के इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई तो वहीं शहर के अन्य इलाकों की बिजली व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ा। कई जगहों पर ट्रिपिंग के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर, आंधी और उसके बाद बूंदाबांदी के कारण कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। हवा चलने से तापमान में भी कमी आई लेकिन शाम के बाद फिर उमस बढ़ने लगी और लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे।