{"_id":"6984f8ca47ece5e84708da43","slug":"water-supply-from-the-gopichowk-overhead-tank-will-be-disrupted-today-badaun-news-c-123-1-bdn1036-156614-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गोपीचौक ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति आज रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गोपीचौक ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति आज रहेगी बाधित
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग ने शहरवासियों को सूचित किया है कि शुक्रवार को गोपीचौक ओवरहेड टैंक से जुड़ी पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी। भूसा मंडी क्षेत्र में स्थापित नए नलकूप की पाइपलाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़ने का कार्य किए जाने के कारण यह अस्थायी व्यवधान उत्पन्न होगा।
जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने बताया कि पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुक्रवार को कराया जाएगा, जो तकनीकी दृष्टि से आवश्यक है। इस कार्य के चलते सुबह और सायंकाल के समय गोपीचौक ओवरहेड टैंक से जुड़े क्षेत्रों की जलापूर्ति प्रभावित रहने की आशंका है।
प्रभावित क्षेत्रों में कबूलपुरा, घंटाघर, गोपीचौक, अल्फा खां सराय, पक्का बाग, चौधरी सराय और लालपुल आदि इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों के नागरिकों को दिनभर पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
नगर पालिका ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पूर्व तैयारी कर लें। विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि शुक्रवार प्रातःकाल उपलब्ध होने वाली जलापूर्ति से अपनी आवश्यकतानुसार पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। जलकल विभाग ने भरोसा दिलाया है कि कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।