{"_id":"6aaafac897e35b5cb00ebdd8","slug":"car-overturns-after-hitting-divider-and-pole-while-trying-to-save-a-bull-two-friends-killed-two-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173315-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांड़ को बचाने में डिवाइडर व खंभे से टकराकर पलटी कार, दो दोस्तों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांड़ को बचाने में डिवाइडर व खंभे से टकराकर पलटी कार, दो दोस्तों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
भीषण हादसे में क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश करते लोग। संवाद
उझानी। नगर के कल्याण चौक पर बुधवार देर रात सांड़ को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद हाईमास्ट लाइट के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्त सागर और रामकेश की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवारों में दो सगे भाई थे, जिसमें एक की मौत हो गई। दूसरा भाई घायल है। घायलों को राजकीय मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक अन्य दोस्त हादसा होने के बाद कार में नहीं मिला। उसके मौके से चले जाने की चर्चा है। कार में कुल पांच दोस्त सवार थे।
पुलिस के अनुसार, पांचों दोस्त बुधवार देर रात उझानी से बदायूं रोड पर नई खुली चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। करीब दस बजे चाय पीने के बाद सभी कार से लौट रहे थे। नगर के कल्याण चौक के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार के सामने सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सड़क किनारे लगे हाईमास्ट लाइट के खंभे से टकरा गई। फिर हवा में उछलते हुए तीन पलथे खाकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सागर (20) पुत्र मुकेश मिश्रा और रामकेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सक्षम मिश्रा (18) पुत्र मुकेश मिश्रा निवासी अयोध्यागंज और अंकित शाक्य (20) पुत्र नेवराज निवासी बहादुरगंज को उझानी सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद सक्षम और अंकित को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सागर और सक्षम दोनों सगे भाई हैं। बताया जा रहा है कि कार सागर चला रहा था। हादसे के बाद सक्षम और अंकित के परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं रामकेश के परिजन अभी तक नहीं पहुंचे। जानकारी के अनुसार रामकेश मुजरिया थाना क्षेत्र का निवासी था और उझानी में अपनी बहन के यहां रहता था। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। कार में पांच लोग सवार थे, घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सभी लोग बदायूं से लौट रहे थे।
बीस मिनट तक कार में बुरी तरह से फंस रहे दो घायल
हादसे में कार की खिड़की टूटी, पिछली सीट तक सड़क पर बिखर गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल होने के बाद बुरी तरह से फंस गए थे। कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई कि उसमें से निकलने की गुजांइश ही नहीं बची। भीड़ जुटने पर कुछ लोगों ने अगली सीट और चालक सीट पर फंसे दो लोगों को मशक्कत के बाद निकाले। किसी ने क्षतिग्रस्त खिड़की का एंगल खींचा तो किसी ने कार के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चढ़कर एंगल खींचा। एकसाथ काफी लोगों ने खिड़कियों के हिस्सों को अलग किया, इसके बाद घायलों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सांड़ से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद कल्याण चौक के पास लगी हाईमास्ट लाइट के खंभे से टकराई थी। इसके बाद कार हवा में उछली फिर तीन पलथे खाने के बाद सड़क पर पलटी थी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
कार की खिड़की भी टूट गई। पिछली सीट तक बाहर निकल आई। कार देखने से लग रहा है कि किसी बड़े वाहन से टकराने के बाद इतनी ज्यादा ग्रस्त हुई है। हादसा के बाद चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हो गया। मौके पर पहुंची उझानी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कार को सड़क से साइड कराकर ट्रैफिक सामान्य कराया।