फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Family found unconscious in the morning after going to sleep following a meal; two pet dogs also found senseless.

Budaun News: खाना खाकर सोया परिवार सुबह मिला बेहोश, दो पालतू कुत्ते भी बेसुध मिले

Thu, 17 Sep 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Family found unconscious in the morning after going to sleep following a meal; two pet dogs also found senseless.
जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद
अलापुर। नगर के वार्ड तीन में मंगलवार रात खाना खाकर सोया एक परिवार बुधवार सुबह घर में बेहोशी की हालत में मिला। परिवार के छह सदस्यों के साथ उनके दो पालतू कुत्ते भी बेसुध मिले। बुधवार सुबह काफी देर तक घर से किसी के बाहर नहीं निकलने पर परिचितों ने गेट खुलवाया, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

नगर निवासी हरीशंकर शर्मा (70) मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती हरीशंकर ने बताया कि मंगलवार रात उनके घर में लौकी और चने की दाल की सब्जी बनी थी। परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया। उनके बड़े बेटे गोपाल ने दूध पिया था। इसके बाद सभी सो गए थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उनके भाई नरेश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक घर से कोई बाहर नहीं निकला। इस पर हरीशंकर के व्यापारिक साझेदार साकिर के पुत्र शाहरुख ने गेट खुलवाने के लिए आवाज लगाई। आवाज देने पर गोपाल ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी होने लगी। इसी बीच मोहल्ले के अन्य लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर जाकर देखा तो हरीशंकर शर्मा, उनकी पत्नी घुन्नो देवी (65), बेटा गोपाल (25), गोपाल की पत्नी रूबी (23), बेटा निशु (20) और गोपाल का तीन वर्षीय पुत्र विभांस चारपाई पर बेसुध पड़े थे। पास ही घर में पाले गए दो कुत्ते भी बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।



---
अलापुर के पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत ठीक है। फूड प्वाइजनिंग जैसा ही कुछ लग रहा है। -सतीश चंद्र नागर, सीएमएस, जिला अस्पताल बदायूं

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती निशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed