फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers are calling the young man a beast, demanding punishment

Budaun News: युवक को दरिंदा बता रहे ग्रामीण, सजा देने की मांग

Sat, 09 Mar 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers are calling the young man a beast, demanding punishment
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के जिस गांव में दो साल की बालिका से दुष्कर्म हुआ, उस गांव का कोई एक व्यक्ति भी युवक के बचाव में पुलिस तक नहीं पहुंचा। परिजन ने भी किनारा कर लिया है। उन्होंने पीड़िता के प्रति हमदर्दी जाहिर की है।
विज्ञापन


पीड़िता जिला अस्पताल में है। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह बताया कि बालिका की हालत खतरे से बाहर है। इसके प्राइवेट पार्ट में चोट है। उसे पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। वैसे तो आरोपी युवक पीड़िता के परिवार का पड़ोसी है। इसलिए सामान्य रूप से युवक का पीड़िता के घर आना जाना था। वह खिलाने के बहाने बालिका को ले गया था। गांव के लोगों का कहना है कि घटना दुखद है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन



आरोपी शराब बेचने के आरोप में पहले जा चुका है जेल
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी संजय शराबी प्रवृति का है। घटना को अंजाम देने के दौरान भी वह नशे की हालत में बताया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि युवक अविवाहित है। शराब का आदी है। उसके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और शराब बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। आरोपी उनके बिल्कुल पड़ोस में रहता है। उसका उनके घर पर आना जाना था। घटना को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे पकड़ा गया आरोपी
आरोपी संजय घटना को अंजाम देने के बाद गांव से भाग गया। वह गांव के बाहर एक खेत में जाकर छिप गया था। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसको तलाश कर रही थी। गांव के लोग भी उसे तलाश करवा रहे थे। इससे आरोपी का जल्दी पता चल गया लेकिन उसने पुलिस पर ही हमला कर दिया। तभी वह पकड़ा गया।




आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कराया डीएनए टेस्ट

बदायूं। मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरोपी और दुष्कर्म की शिकार मासूम का डीएनए सेंपल लिया गया है। दोनों के डीएनए का मिलान करके वारदात के पक्ष में सुबूत पुख्ता किए जाएंगे।
जिला अस्पताल में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी और महिला अस्पताल में मासूम का डीएनए टेस्ट के लिए नमूना दिलवाया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि नमूनों का परीक्षण लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में फोरेंसिक वैज्ञानिक करेंगे। अगर मासूम के शरीर पर मिले वीर्य से आरोपी के खून के डीएनए का मिलान हो जाता है तो आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता बन जाएगा। ब्यूरो




यौन हिंसा के मामलों में डीएनए साक्ष्य अहम

यौन हिंसा के मामलों में डीएनए साक्ष्य अदालत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएनए साक्ष्य अपराधी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य माना जाता है। डीएनए परीक्षण से अपराधी का बचाव मुश्किल हो जाता है।- अरविंद कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed