फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board examination would monitor Magistrate 11

यूपी बोर्ड परीक्षा पर नजर रखेंगे 11 मजिस्ट्रेट

Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आज से केंद्रों पर पहुंचेंगे पेपर, कड़ी सुरक्षा में रखे जाएंगे
 16 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 11 मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों को यह जिम्मेदारी दी है। प्रत्येक मजिस्ट्रेट को 10-10 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इन पर वह लगातार नजर रखेंगे। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए जाएंगे। वहीं, सारे केंद्रों पर बुधवार से हाईस्कूल और इंटर के पेपर भी पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने टीमें बना दी हैं। वहीं, राजकीय इंटर कालेज के कोठार से मंगलवार को कापियों का वितरण शुरू हो गया।
डीआईओएस राकेश कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पेपर सुरक्षित अलमारियों में लाक करके सुरक्षित रखवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा होने तक पेपरों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा का बंदोबस्त भी कराने को कहा है। कहा है कि केंद्र पर पेपरों की असुरक्षा की स्थिति में सीधे तौर पर केंद्र व्यवस्थापकों  को ही जिम्मेदारी मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत दी है कि वे 24 घंटे अपना मोबाइल खुला रखें ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में  सम्पर्क किया जा सके।  
विज्ञापन

------
प्रधानाचार्य ही बनाए केंद्र व्यवस्थापक 
बदायूं। यूपी बोर्ड ने इस बार केंद्र बनाए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्य ही केंद्र व्यवस्थापक बनाने का नियम जारी किया है। इसके आधार पर जिले में केंद्र बनाए गए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को ही यह जिम्मेदारी दी गई है। वली जारी की गई है। बोर्ड की नियमावली में स्पष्ट किया गया है कि केंद्र बनने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य के अतरिक्त किसी को केंद्र व्यवस्थापक न बनाया जाए। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित केंद्र के प्रधानाचार्य को ही केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी देने से बोर्ड परीक्षा का संचालन बेहतर हो जाता है, ऐसा शासन ने मानते हुए यह नियम लागू किया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों के व्यवस्थापक फाइनल कर उनकी सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed