फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A dumper crushed the bike of two youths preparing for the physical examination for AgniveeA dumper crushed the bike of two youths preparing for the physical examination for Agniveer, one died.r, one died.

Budaun News: अग्निवीर के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे दो युवाओं की डंपर ने बाइक रौंदी, एक की मौत

Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A dumper crushed the bike of two youths preparing for the physical examination for AgniveeA dumper crushed the bike of two youths preparing for the physical examination for Agniveer, one died.r, one died.
मृतक तरुण का फाइल फोटो
बिसौली (बदायूं)। अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर देश सेवा का सपना संजोने वाले दो युवकों की बाइक को अनियंत्रित गति से दौड़ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय तरुण यादव की मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय अर्पित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रोजाना की तरह बृहस्पतिवार तड़के चार बजे अग्निवीर की शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने स्कूल में गए थे। लौटते वक्त आसफपुर रोड पर कुआंडांडा गांव से पहले हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। वहीं, शाम को शव घर आने के बाद परिजन ने ग्रामीणों संग सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

गुलड़िया निवासी राजेश यादव ने बताया कि उनका भतीजा तरुण यादव पुत्र मनोज कुमार यादव ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की और अग्निवीर की भी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 14 सितंबर से बरेली में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में तरुण अपने गांव के ही दोस्त अर्पित के साथ नियमित रूप से मैदान में अभ्यास करने जाता था। बृहस्पतिवार की सुबह अभ्यास के बाद करीब सात बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। बिसौली से करीब एक किलोमीटर आगे आसफपुर मार्ग पर डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां तरुण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्पित की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल रेफर किया गया। अर्पित का बरेली में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शाम को शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डंपर से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। सड़कों पर अनियंत्रित होकर दौड़ रहे डंपरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बिसौली पुलिस को निर्देश जारी कर दिए हैं।
- अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed