{"_id":"6a909f8d8ed3164f550ad0bc","slug":"bike-riding-teacher-and-her-husband-hit-by-van-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-171742-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक सवार शिक्षिका और पति को वैन ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक सवार शिक्षिका और पति को वैन ने मारी टक्कर, घायल
Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। उझानी से प्राथमिक विद्यालय सिद्धपुर चित्रसेन आ रही शिक्षिका की बाइक में तेज गति से आ रही वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका और उनके पति घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्सी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।
उझानी कस्बा निवासी शिक्षिका रितु माहेश्वरी अपने पति रचित माहेश्वरी के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिद्धपुर चित्रसेन आ रही थीं। जैसे ही दंपती की बाइक उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के निकट पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर जा गिरी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है, कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।