{"_id":"6a909f50ba3336f1b0009b27","slug":"passenger-dies-in-bus-on-ganga-expressway-panic-among-fellow-passengers-badaun-news-c-123-1-bdn1024-171728-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस में यात्री की मौत, सहयात्रियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर बस में यात्री की मौत, सहयात्रियों में मची खलबली
Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक कपिल यादव का फाइल फोटो
कुंवरगांव (बदायूं)। लुधियाना से महराजगंज के लिए निजी बस में सवार होकर घर लौट रहे यात्री कपिल (50) की बृहस्पतिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। खराबी आने के बाद चालक ने गंगा एक्सप्रेसवे पर वनकोटा के पास बने विश्राम स्थल में बस खड़ी की थी। इसी दौरान बस में बैठे कपिल अचानक बेसुध हो गए थे।
कपिल यादव पुत्र जंगी यादव निवासी मनिकापुर थाना बरगदवा, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। वह लुधियाना की एक कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार को वह लुधियाना से महराजगंज आने के लिए निजी बस में सवार हुए थे। बस लुधियाना से सिवान, बिहार जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह बस में तेल का पाइप फटने से खराबी आ गई।
चालक शैलेश कुमार पुत्र अनिरुद्ध निवासी थाना भिटौली, जिला महराजगंज ने बस को गंगा एक्सप्रेसवे के वनकोटा के पास विश्राम स्थल में खड़ा कर दिया। बस खड़ी होने के कुछ देर बाद कपिल यादव अचानक बेसुध हो गए। उनकी हालत देखकर बस में सवार अन्य यात्रियों में भी घबराहट फैल गई। इधर, सूचना पर कुंवरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कपिल को एंबुलेंस से वजीरगंज सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे वीरेंद्र यादव ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उनके पिता को शुगर की बीमारी थी और पिछले कई दिनों से बुखार भी आ रहा था। वह लुधियाना में नौकरी करते थे और घर लौट रहे थे। पत्नी वेदवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, बस चालक शैलेश कुमार ने बताया कि उनके साथ सहयोगी फिरोज खान पुत्र बटोली निवासी बढ़ापार टोला, थाना कोतवाली महराजगंज भी थे। बस में 50 यात्री सवार थे। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि कुंवरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात सामने आई है।