फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The girl students learned about the working of the police.

Budaun News: छात्राओं ने जाना पुलिस के काम करने का तरीका

Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The girl students learned about the working of the police.
शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राएं महिला थाने पहुंची। वहां पर उनको थाने से सं
बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महिला थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। छात्राओं ने थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और पुलिसकर्मियों के काम करने के तरीके को देखा। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं को बताया कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्या को किस तरह दर्ज किया जाता है। इसके बाद मामले की जांच और कार्रवाई किस प्रकार की जाती है। उन्होंने छात्राओं को थाने में रखे जाने वाले विभिन्न अभिलेखों और पुलिस के अलग-अलग कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को थाने के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों से उनके काम और जिम्मेदारियों को लेकर बात की। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए बताया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी है। महिला थाना महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने कहा कि किसी भी परेशानी या असुरक्षित स्थिति में घबराने के बजाय परिवार के लोगों, शिक्षकों या पुलिस से मदद लेनी चाहिए। छात्राओं को पुलिस से संपर्क करने और अपनी समस्या खुलकर बताने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed