फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Badaun-Ghatpuri road will remain closed from 8 pm on the 29th.

Budaun News: 29 को रात आठ बजे से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद

Fri, 28 Aug 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 28 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The Badaun-Ghatpuri road will remain closed from 8 pm on the 29th.
बदायूं। वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ पूर्वाेत्तर रेलवे सुमित शेखर ने बताया कि बदायूं व घटपुरी के बीच (मलगांव) पर समपार (रेलवे क्राॅसिंग) संख्या-270 ए पर ओवर हॉलिंग व मरम्मत कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के कारण बदायूं-घटपुरी मार्ग पर सड़क यातायात 29 अगस्त को रात आठ बजे से 30 अगस्त को सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान ओवर हॉलिंग व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके दृष्टिगत संबंधित मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने व आमजन को आवागमन में असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन की व्यवस्था के तहत आंवला होकर निकलेंगे। बदायूं-घटपुरी मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालक निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्ग बंद रहने की अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed