फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two newborns died due to lack of treatment in SNCU

Budaun News: एसएनसीयू में इलाज के अभाव में दो नवजातों ने तोड़ा दम

Sat, 01 Jun 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 01 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Two newborns died due to lack of treatment in SNCU
बदायूं। उपचार न मिलने के चलते महिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में शुक्रवार को दो नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यहां सिर्फ एक डॉक्टर की तैनाती है, वह भी पिछले दो दिनों से आए नहीं हैं। लापरवाही का आरोप लगाते हुए जब उन्होंने हंगामा शुरू किया तो सीएमएस मौके पर पहुंचे। जांच का आश्वासन देकर उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया निवासी प्रदीप ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी मनीषा देवी को 28 मई को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से मनीषा ने बेटी को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि पहले तो प्रसव के नाम पर उनसे पांच हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद बच्ची को कमजोर बताकर एसएनसीयू में भर्ती करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

यहां बेड खाली नहीं था। मिन्नतों के बाद बच्ची को भर्ती किया गया तो उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया। शुक्रवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं, कासगंज के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी कमल कुमार का बेटा 25 मई से यहां भर्ती था। परिजनों ने बताया कि वार्ड में डॉक्टर कब आते थे और कब जाते थे इसका पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को दूध पिलाने के समय ही अंदर बुलाया जाता। शुक्रवार की सुबह दस बजे उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन में दो बच्चों की मौत के बाद परिजन एसएनसीयू में हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed