{"_id":"6292865e023b3a3bf96ccf9e","slug":"traffic-badaun-news-bly48646440","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमछा नहीं, हेलमेट लगाकर चलिए अंकल...बच्चों का रखिए ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमछा नहीं, हेलमेट लगाकर चलिए अंकल...बच्चों का रखिए ख्याल
विज्ञापन
उझानी में गमछा बांधे बाइक सवार को हेलमेट लगाने की सलाह देतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। साईंनाथ कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन की प्रशिक्षु छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार दोपहर हाईवे समेत प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया। रास्ते में हेलमेट की जगह सिर पर गमछा बांधे मिले बाइक सवार व्यक्ति को उन्होंने बड़े ही सहज अंदाज में समझाया। कहा- परिवार के खेवनहार हो तो बच्चों का भी ख्याल रखिए, हेलमेट लगाइए।
अभियान के दौरान प्रशिक्षु छात्राओं को कॉलेज के प्रोफेसर नवीन कुमार ने जरूरी टिप्स दिए। कहा- छात्र-छात्राएं अगर अपने से बड़े लोगों को बुराई से बचने के लिए समझाती हैं तो उसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। अपने परिवार के लोगों के साथ पड़ोसियों को भी अच्छी बातें बतानी चाहिए। इसके बाद हाईवे समेत सड़कों पर निकलीं प्रशिक्षु छात्राओं ने रास्ते में जो भी उन्हें यातायात नियमों के विपरीत दिखा, उसे रोककर टोक दिया।
कॉलेज के पास एक व्यक्ति ने छात्राओं के सुझाव पर बाइक चलाते समय सिर पर गमछा नहीं बांधने और हेलमेट लगाने का संकल्प लिया। इसके अलावा छात्राओं ने वाहन रोककर कई लोगों को सीट बेल्ट लगाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन पर बात नहीं करने की सलाह दी। इस मौके पर प्राचार्य सुबुही, रूपम राजोरिया, पंकज नागेंद्र, सिम्मी, श्वेता सिंह, सारिका, राजीव यादव, अवधेश कुमार, सलिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने शहर में निकाली जागरूकता रैली
बदायूं। एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज व राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और रोवर्स रेंजर्स ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली निकाली।
इससे पहले सभी लोग पुलिस लाइन परिसर में एकत्र हुए। वहां से राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. डाली ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम जनता को भी जागरूक किया। रैली पुलिस लाइन परिसर से निकलकर भामाशाह चौक, पशुराम चौक, जोगीपुरा होते हुए महाराणा प्रताप चौक, जेल तिराहे होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। इस मौके पर यातायात पुलिस निरीक्षक अब्दुल सत्तार खान, एनएसएस के नोडल अधिकारी राकेश जायसवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद