फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Threat of dismissal from job for not harvesting wheat crop

Budaun News: गेहूं फसल न काटने पर नौकरी से निकालने की धमकी

Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Threat of dismissal from job for not harvesting wheat crop
बदायूं। दहगवां नगर पंचायत के कर्मचारी को गेहूं न काटने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई है। इस पर पीड़ित कर्मचारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दहगवां में कृपाल कोरी चौकीदार है। उसका आरोप है कि चार अप्रैल को नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र ने उससे अपने खेत के गेहूं काटने को कहा। जब इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए नौकरी से निकालने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित कर्मचारी ने इस मामले में डीएम को शिकायती पत्र दिया और कहा है कि उसे वेतन भी समय से नहीं दी जाती है। वेतन के लिए दो से तीन महीने भी हो जाते हैं। इस धमकी के कारण उसे नौकरी से हटाए जाने की आशंका सता रही है। उसने डीएम से न्याय दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

--
मेरे पुत्र का चौकीदार से कोई विवाद नहीं हुआ और न ही गेहूं कटवाने की कोई शर्त रखी है। उप पर भाजपा के कुछ नेताओं का हाथ है। जहां वह रहता है, वहां से कुछ सामान गायब हुआ था। इससे पूछताछ की गई तो उसने झूठे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पार्वती राणा, अध्यक्ष नगर पंचायत, दहगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed