{"_id":"6841f0d599c2e091240cccaa","slug":"there-was-heavy-lathi-charge-in-bairmai-bujurg-five-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140686-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बैरमई बुजुर्ग में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बैरमई बुजुर्ग में जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी महेंद्र श्रीवास्तव के पुत्र अंकित कुमार की शादी शाहजहांपुर जिले के कस्बा मिर्जापुर में हुई है। आरोप है कि अंकित की पत्नी आए दिन ससुराल वालों को किसी न किसी बात को लेकर परेशान करती है। इसी क्रम में उसने बृहस्पतिवार को अपने मायके में फोन कर दिया।
सुबह मिर्जापुर से उसके भाई और रिश्तेदार लाठी-डंडे लेकर बैरमई बुजुर्ग गांव पहुंचे और अंकित के परिवार पर हमलावर हो गए। मारपीट में अंकित, उनके पिता महेंद्र और अनिल घायल हो गए। जिसके बाद अंकित के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। जिसके बाद उन्होंने मिर्जापुर निवासी आशीष, अरविंद से मारपीट शुरू कर दी। सूचना पुलिस को दी गई, जिसपर पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।