{"_id":"6637f6d3d5eae62a5108fa24","slug":"there-is-an-uproar-among-lawyers-across-the-district-over-the-death-of-sp-district-presidents-colleague-by-car-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118219-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सपा जिलाध्यक्ष की कार से साथी की मौत पर जिलेभर के वकीलों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सपा जिलाध्यक्ष की कार से साथी की मौत पर जिलेभर के वकीलों में उबाल
विज्ञापन
महाराणा प्रताप तिराहे पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।स्रोत-स्वयं
बदायूं। सपा जिलाध्यक्ष की कार की टक्कर से साथी की मौत के बाद जिले भर के वकीलों में गुस्सा है। अधिवक्ताओं ने महाराणा प्रताप तिराहे पर शव वाहन रोककर रविवार दोपहर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि एक ओर सपा जिलाध्यक्ष जनता के प्रतिनिधि रहे हैं तो दूसरी ओर अधिवक्ता को टक्कर मारने के बाद वह गाड़ी लेकर भाग गए। घायल को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया।
अधिवक्ता राकेश कुमार की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह शाम के समय बाइक पर सहसवान से अपने घर दहेमी लौट रहे थे। इसी दौरान सहसवान-बदायूं मार्ग पर कौल्हाई के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने सपा जिलाध्यक्ष की कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। सपा जिलाध्यक्ष की फॉरच्यूनर कार नाधा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा से लौट रही थी। टक्कर लगने के बाद पीछे से आ रही एक और कार, फॉरच्यूनर से टकरा गई थी। उससे एक व्यक्ति ने नीचे उतरकर भी देखा था, लेकिन अधिवक्ता को अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिससे उनकी वहीं मौत हो गई थी।
सपा जिलाध्यक्ष की कार को चालक भगाकर ले गया था। पुलिस ने देर रात सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नाम रजिस्टर्ड कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूचना पर कई अधिवक्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने शव वाहन को महाराणा प्रताप तिराहा (कचहरी तिराहा) पर रोक लिया। प्रदर्शन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब 10-15 मिनट तक जाम रहा। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने समझा बुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता करेंगे आंदोलन
जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा ने कहा कि मनुष्य का कर्तव्य है कि वह घायल को अस्पताल पहुंचाए। यहां तो कार सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव की थी। उनकी कार में सवार लोगों ने भी अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाना जरूरी नहीं समझा। इसमें सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी कार पकड़ी जाए, जो भी व्यक्ति कार चला रहा था उसे दंडित किया जाए। अगर ऐसा न हुआ तो आंदोलन होगा। विवेक कुमार रैंदड़, अरविंद परमार, रोहित सक्सेना समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
यूपी 24 वाई 0008 कार नंबर के आधार पर अधिवक्ता के भाई उमेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली जा ही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी