फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The procession of the five killed in the incident in Lucknow Kadrchauk

लखनऊ में हुए हादसे में कादरचौक के पांच बारातियों की मौत

Thu, 23 Jun 2016 01:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The procession of the five killed in the incident in Lucknow Kadrchauk
लखनऊ में हुए हादसे में कादरचौक के पांच बारातियों की मौत
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नरायन नगला के पांच लोगों की लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी लोग डीसीएम से बारात में शामिल होने के लिए गाजीपुर जा रहे थे। हाईवे पर डीसीएम बुधवार तड़के सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी, लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की मौत की खबर पहुंचने पर नरायन नगला में मातमी सन्नाटा पसरा है। कादरचौक थाने के गांव नरायन नगला निवासी मुन्ना लाल के बेटे टिंकू की बारात मंगलवार को गाजीपुर के बिसनपुर गई थी। टिंकू और परिवार के कुछ लोग कार से चले गए, जबकि बाराती डीसीएम से रवाना हुए थे। डीसीएम में करीब 40 लोग सवार थे। बुधवार तड़के चार बजे डीसीएम लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के गांव संयासी खेड़ा पहुंची थी। यहां हाईवे पर डीसीएम को तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम  बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। डीसीएम में सवार बाराती चंद्रपाल (40) श्याम लाल, शुभम सिंह (20) पुत्र कंचन सिंह, अमित (21) पुत्र भवानी सिंह, महावीर (28) पुत्र लोचन सिंह और हेम सिंह (42) की मौत हो गई। डीसीएम में सवार नरायन नगला के ही फूल सिंह, ओमकार, मुन्ना लाल, नेकसू, राजवीर, शेर सिंह, लालाराम, मोहन लाल समेत करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


मृतकों में दूल्हे के दो मामा और दो ममेरे भाई
कादरचौक। मृतकों में चंद्रपाल और महावीर दूल्हे के मामा हैं। अमित और शुभम ममेरे भाई। टिंकू की शादी महावीर ने ही तय कराई थी। हेम सिंह टिंकू का तहेरा बहनोई है। हादसे में टिंकू के पिता मुन्ना लाल भी घायल हुए हैं। सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं। मुन्ना लाल का परिवार मूल रूप से बिल्सी का रहने वाला है। करीब 20 साल पहले यह लोग नरायन नगला में आकर बस गए थे। मृतक चंद्रपाल की सात संतानें हैं। महावीर की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। 
विज्ञापन


नरायन नगला में पसरा मातमी सन्नाटा
कादरचौक। एक ही गांव के पांच लोगों की मौत और करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर जब नरायन नगला पहुंची तो यहां मातम छा गया। जिन घरों के लोग इस हादसे में काल के गाल में समां गए थे। वहां महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर मिलने के बाद गांव के तमाम लोग और परिवारीजन घरों में ताला लगाकर लखनऊ रवाना हो गए। कुछ घरों पर महिलाएं रह गईं, तो उनका चर्चा का विषय भी यही था। सभी हैरान थे कि जिनको रात में राजी-खुशी विदा किया, उनमें कई अब नहीं रहे। नरायन नगला गांव के चार लोग इस हादसे में मरे हैं। एक पड़ोस के गांव का है। गांव के कई घरों में चूल्हा तक नहीं चला। हर कोई इस हादसे से द्रवित था। पांच लोगों के शव देर रात तक यहां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ही काल ने मारा झपट्टा
कादरचौक। बड़े अरमानों के साथ मुन्ना लाल अपने बेटे की बारात लेकर मंगलवार की रात को लेकर निकल गए थे। बारात बुधवार को थी। सफर लंबा था, सो सभी ने जल्द निकलने का इरादा किया था। बाराती भी बारात में धमाल करने को आतुर थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि रास्ते में काल नजरें गड़ाए खड़ा है। जैसे ही बारातियों से भरी डीसीएम काकोरी थाना क्षेत्र में दस टायरा ट्रक काल बन गया। बताते हैं कि अधिकतर बाराती नींद के आगोश में थे। जब ट्रक से टक्कर हुई तो तंद्रा टूटी, लेकिन तब तक पांच लोगों काल अपने आगोश में ले चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed