फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The government team inspected the arrangements of SNCU.

Budaun News: शासन की टीम ने एसएनसीयू की व्यवस्थाओं को परखा

Wed, 09 Sep 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The government team inspected the arrangements of SNCU.
शासन से आई टीम ने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। स्रोत विभाग
बदायूं। जिला महिला अस्पताल की स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) का शासन से गठित जिला क्वालिटी परामर्शदाताओं की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने एसएनसीयू का निरीक्षण कर वहां नवजातों को दी जा रही उपचार सुविधाओं और व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

कायाकल्प पीयर असेसमेंट के दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के आधार पर परखा। शासन से गठित टीम में शामिल शाहजहांपुर के जिला क्वालिटी परामर्शदाता डॉ. तौकीर नबी, फर्रुखाबाद के जिला क्वालिटी परामर्शदाता डॉ. शेखर शामिल रहे। टीम ने एसएनसीयू के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल के अनुसार, कायाकल्प के तहत होने वाले मूल्यांकन का उद्देश्य स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है पीयर असेसमेंट
कायाकल्प योजना के तहत पीयर असेसमेंट सहकर्मी मूल्यांकन का दूसरा चरण है, जिसमें एक स्वास्थ्य संस्था के कर्मचारियों द्वारा दूसरी स्वास्थ्य संस्था का निरीक्षण और मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed