फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sister-in-law bites off younger sister-in-law's ear following a domestic dispute.

Budaun News: घरेलू कहासुनी पर जेठानी ने देवरानी का कान काटा

Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law bites off younger sister-in-law's ear following a domestic dispute.
उझानी। देवरानी और जेठानी के बीच पिछले कई दिन से चल रही घरेलू कलह जानलेवा हमले की वजह बन गई। आरोप है कि सब्जी काटते समय जेठानी ने छुरी से देवरानी पर हमला कर दिया। उनका कान काट दिया। कान के टुकड़े को लेकर सीएचसी में पहुंची महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंतनगर निवासी घायल मधु (20) पत्नी बंटी और उनकी जेठानी के बीच सब्जी काटते समय फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जेठानी ने मधु पर सब्जी काटने की छुरी से हमला कर दिया। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। आरोपी जेठानी ने मधु पर छुरी से प्रहार किया तो उन्होंने अपना चेहरा तो बचा लिया, लेकिन उनका कान कटकर गिर पड़ा। उनके शोर मचाने पर आसपास घरों के लोग भी बाहर निकलकर आए।
विज्ञापन

घायल महिला के पति बंटी समेत परिवार के लोग मधु और कान के टुकड़े को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल महिला के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed