फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Responsible ran at sugarcane purchasing centers, recorded statements of farmers

बदायूं: गन्ना क्रय केंद्रों पर दौड़े जिम्मेदार, दर्ज किए किसानों के बयान

Fri, 10 Feb 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Responsible ran at sugarcane purchasing centers, recorded statements of farmers
(09 बीडीएन-33)सिलहरी गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानो से बात करते केन मैनेजर केके चौधरी।संवाद
बदायूं। प्रति क्विंटल गन्ने पर चार किलो कर्दा काटे जाने का मामला उजागर होने के बाद बृहस्पतिवार को खरीद से जुड़े जिम्मेदार अफसर गन्ना क्रय केंद्रों की ओर दौड़ पडे। अमर उजाला ने गन्ना किसानों की दिक्कतों को छापा तो मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंच गया। अफसरों ने क्रय केंद्रों पर किसानों से बात कर उनके बयान भी दर्ज किए। केंद्र प्रभारियों से भी जानकारी की गई।
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र सबसे ज्यादा सदर तहसील में ही संचालित हैं। सदर तहसील क्षेत्र की गन्ना बेल्ट से जुड़े गांव गुलड़िया, सिलहरी, कुनार, पड़ौलिया, दुगरैया आदि पर सभी चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर प्रति क्विंटल के हिसाब से चार किलो कर्दा काटा जा रहा है। किसानों को हर ट्राली पर तीन से चार क्विंटल गन्ना गंवाना पड़ रहा था। ऐसे में जो किसान कर्दा काटे जाने की शिकायत करते तो उनके गन्ने की तौल नहीं हो पा रही थी। किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो गन्ना विभाग और यदु शुगर मिल के अधिकारी क्रय केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात करते हुए केंद्रों पर काटे जा रहे कर्दा के बारे में जानकारी ली। यदु शुगर मिल के केन मैनेजर केके चौधरी ने सिलहरी में संचालित केंद्र पर जांच की तो गन्ना विभाग की टीमें अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचीं। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र संचालकों को चेतावनी दी कि किसी ने भी गन्ने में कटौती की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई किसानों के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन


वर्जन ...
- गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए हमने टीमें भेजी थीं। किसानों से वार्ता की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकिशन, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed