{"_id":"5e3dbfcc8ebc3ee5f668d805","slug":"protest-in-hospital-badaun-news-bly395014557","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, नर्सिंग होम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, नर्सिंग होम में हंगामा
विज्ञापन
अलापुर। कस्बे के एक नर्सिंगहोम में ऑपरेशन के कुछ घंटे के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने हंगामा किया तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालात सामान्य किए। मृतक के परिवार वालों से तहरीर देने और शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
कस्बे के वार्ड नंबर 12 के निवासी 20 वर्षीय दिन्ना पुत्र हनीफ के पैर के घुटने में फोड़ा निकल आया था। परिवार वालों ने उसे कस्बे के एक निजी नर्सिंगहोम में दिखाया। यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन बताया। बृहस्पतिवार शाम डॉक्टर ने दिन्ना के पैर का ऑपरेशन किया। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे दिन्ना की मौत हो गई। मोहल्ले के काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। इन लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किसी तरह से लोगों को शांत किया। मृतक के परिवार वालों से पोस्टमार्टम कराने और तहरीर देने की बात कही तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और परिवार वाले शव यहां से ले गए।