फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

बिसौली के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Sun, 17 Nov 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। जिला पंचायत के बाद क्षेत्र पंचायत में सपा का एक और किला ढहने के कगार पर आ खड़ा हुआ है। बिसौली की ब्लॉक प्रमुख श्रीवती देवी यादव के खिलाफ शनिवार को 62 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम कुमार प्रशांत के समक्ष उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा। डीएम ने प्रत्येक सदस्य से शपथ प्रमाण के संबंध में स्वयं पूछा तो सभी 62 सदस्यों ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दवाब के अपनी स्वेच्छा से हस्ताक्षर व अंगूठा लगाए हैं। इस दौरान कलक्ट्रेट में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बिसौली ब्लॉक में समाजवादी पार्टी की ब्लॉक प्रमुख श्रीवती देवी यादव का कब्जा है। भाजपा सरकार बनने के बाद यहां पर भी सपा के खिलाफ लामबंदी शुरू हो गई थी, लेकिन जिला पंचायत के साथ ही उझानी मेें सपा का किला ढहने के बाद यहां की कुर्सी पर भी भाजपा ने अपनी नजर जमा दी थी। शनिवार को बिसौली क्षेत्र पंचायत के अधिकतर सदस्य भाजपा के अमित पाठक के नेतृत्व में डीएम से मिलने कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। इसके बाद 62 सदस्यों ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख श्रीवती के खिलाफ डीएम के समक्ष नोटिस देकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाते समय क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख श्रीवती पर आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों को नियमित नहीं कराया जाता। यहां तक कि विकास कार्यों को लेकर भी ब्लॉक प्रमुख मनमानी करती हैं। डीएम कुमार प्रशांत ने हालांकि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए कोई तारीख मुकर्रर नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही डीएम के स्तर से तारीख तय कर दी जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस के दौरान कलक्ट्रेट सभागार और बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम भी किए गए। सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचे भाजपा नेताओं में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, गेंदनलाल मौर्य, राजेंद्र पाठक, दुर्वेश वार्ष्णेय, सनवीर पाल, पंकज सिंह और अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे। इस मौके पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बता दें कि बिसौली क्षेत्र पंचायत में 84 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पक्ष के सारे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुलिस से जबर्दस्ती उठवाकर किसी स्थान पर ले जाया गया था। हमने किसी तरह उनसे बात भी की थी, लेकिन उन्होंने दबाव होने की बात कहते हुए मजबूरी जताई। सत्ता के दवाब में खुलेआम गुंडई की जा रही है।
- श्रीवती, ब्लॉक प्रमुख

हम पार्टी के दिशा निर्देश पर ही कार्य कर रहे हैं। हम पर जो आरोप लग रहे हैं वे निराधार हैं उनमें कोई सत्यता नहीं है। हमारे साथ जो भी बीडीसी मेंबर हैं वे अपनी स्वयं की इच्छा से हैं उनसे कोई जबरदस्ती नहीं की जा रही है।

- अमित पाठक, भाजपा नेता

बिसौली मेें 84 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। पंचायती राज एक्ट के अनुसार बहुमत को 43 सदस्य चाहिए। शनिवार को 62 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने अपना पक्ष रखा है। उनके नोटिस पर गौर किया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव पंचायती राज को इसकी सूचना उपलब्ध कराई जा रही है।
- कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed