फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police caught tantrik with owl in budaun

Budaun News: पुलिस ने उल्लू के साथ पकड़ा तांत्रिक, पंख काटकर बेच रहा था ताबीज

Thu, 09 Feb 2023 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 04:32 PM IST
सार

गांव नगरिया हरदासपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक तांत्रिक उल्लू के पंख काटकर ताबीज बेच रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police caught tantrik with owl in budaun
ग्रामीणों को उल्लू दिखाता तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया हरदासपुर गांव में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक तांत्रिक को पकड़ लिया। उसके पास से एक उल्लू बरामद हुआ है। वह पंख काटकर ग्रामीणों को ताबीज बनाकर बेच रहा था। जब ग्रामीणों ने उल्लू के साथ तांत्रिक को देखा तो उन्होंने पुलिस की सूचना दे दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई और तांत्रिक को पकड़ लिया। उसके साथ एक महिला और एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक के पास कुछ पंख और पक्षी के अवशेष भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed