{"_id":"e800eaa689c84e5ee90878921e413e34","slug":"now-the-ot-and-ward-emergency-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओटी और इमरजेंसी वार्ड की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ओटी और इमरजेंसी वार्ड की तैयारी
बदायूं।
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
उझानी मार्ग पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का प्रभारी अधिकारी आगरा मेडीकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. नीरज ने निरीक्षण किया और निर्माण में शिथिलता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अब ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं एक साथ शुरू की जाएंगी। इसके लिए भूतल के सभी काम जल्द से जल्द पूरा हो जाएं। यहां इंजीनियरों ने दिसंबर तक कार्य पूरे होने की बात कही तो डॉ. यादव ने सितंबर तक हर दशा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
यहां बता दें कि ओपीडी आदि तैयार हो जाने के बाद मेडीकल कॉलेज में काम की गति पर डॉ. नीरज संतुष्ट तो हुए लेकिन वह चाहते हैं कि काम में और तेजी लाई जाए। इसके लिए उन्होंने वहां के इंजीनियरों और ठेकेदारों को काम की गति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। डॉ. यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव और डायरेक्टर के साथ उनकी बैठक के बाद तय हुआ था कि खाली ओपीडी शुरू किए जाने से जनता का लाभ नहीं होगा। ओपीडी के साथ इंमरजेंसी सेवाएं भी शुरू होनी चाहिए। निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज में इन सुविधाओं को मशक्कत शुरू हो चुकी है। सांसद धर्मेंद्र यादव भी इसकी समीक्षा करते रहते हैं। हर हाल में काम में तेजी आनी है।
----
लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की होगी व्यवस्था
डॉ. नीरज ने बताया कि बदायूं मेडीकल कॉलेज में जल्दी ही इमरजेंसी चिकित्सा भी शामिल हो जाएगी। ओपीडी के साथ इमरजेंसी सुविधाओं के लिए जरूरी उपकरण जैसे अल्ट्रासाउंउ मशीन, एक्स-रे आदि की सुविधा तो होगी ही। लैब भी तैयार होगी।
विज्ञापन
---
इमरजेंसी कार्यों को आर्केटेक्ट तलब
मेडीकल कॉलेज प्रभारी डॉ. नीरज ने जहां इंजीनियरों और ठेकेदार से बात की वहीं दिल्ली से मेडीकल कॉलेज का नक्शा तैयार करने वाले आर्केटेक्ट को भी तलब किया है। आगे का काम उनकी देखरेख में पूरा हो सके। दरअसल डॉ. नीरज यादव मेडीकल कॉलेज का भूतल का सभी काम जल्दी पूरा होना देखना चाहते हैं।