फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Now sugar mills will run late by a week

बारिश: अब एक सप्ताह देरी से चलेगी चीनी मिल

Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now sugar mills will run late by a week
बदायूं। जिले में लगातार हुई बारिश के कारण जहां आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं सबसे ज्यादा धान किसान प्रभावित हुए। हालांकि इससे गन्ना किसानों पर भी फर्क पड़ा है। ऐसे में नवंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने वाली चीनी मिलें, बारिश की वजह से अब एक सप्ताह देरी से चलेंगी। दरअसल, बारिश की वजह से गन्ने में मिठास कम हो गई है। ऐसे में गन्ने से चीनी उत्पादन कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में दो चीनी मिल हैं। एक बिसौली में स्थित यदु शुगर मिल और दूसरी शेखूपुर में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल है। यदु शुगर मिल की ओर से पेराई शुरू करने की तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई थी। वहीं, शेखूपुर चीनी मिल की 17 नवंबर है। जनपद में जिस तरह चार-पांच दिन तक लगातार बारिश हुई है, उसकी वजह से गन्ने की फसल को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन इससे गन्ने की कटाई शुरू होने में थोड़ा समय बढ़ गया है। साथ ही अभी चीनी मिलें इस गन्ने को खरीदने से परहेज करेंगी।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के अनुसार इस समय गन्ने की फसल में मिठास कम हो गई है। इस समय अगर गन्ने की पेराई होगी तो उसमें पानी की मात्रा ज्यादा होगी। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकरी राम किशन ने बताया कि अगर इस समय गन्ने की पेराई की जाएगी, तो उसमें पानी की मात्रा ज्यादा आएगी। इससे चीनी की रिकवरी कम होगी। ऐसे में चीनी मिलें तय समय से एक सप्ताह देरी से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed