फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice to those taking possession of pond land

वजीरगंज में तालाब की जमीन कब्जाने वाले तीन दर्जन लोगों को नोटिस

Sun, 09 Feb 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Notice to those taking possession of pond land
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे कस्बे में एक तालाब की जमीन कब्जाने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। तहसीलदार कोर्ट से पिता-पुत्र समेत करीब तीन दर्जन लोगों को नोटिस दिया गया है। इससे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। इधर मामला उछलने पर एक दुकानदार ने तो अपना निर्माण ही तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर में हाईवे किनारे कुछ लोगों एक तालाब की जमीन पर ही अवैध कब्जा कर लिया और उस पर निर्माण शुरू कर दिया। बताते हैं कि एक व्यक्ति के नाम काफी समय पहले तालाब का पट्टा हुआ था। वह उस जमीन को प्रयोग कर रहा था। नगर के एक व्यक्ति ने खुद को माननीय का प्रतिनिधि बताते हुए उस जगह पर कब्जा कर खरीद लिया। फिर उस जमीन को तीन गुने और चौगुने दाम में बेच दिया। जिन लोगों ने तालाब पर अवैध कब्जा किया था, उनके खिलाफ पूर्व में 122 बी के तहत कार्रवाई हुई थी। आज भी उनके खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मामला उछला तो कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। वहीं एडीएम प्रशासन रितु पूनिया ने भी इस मामले में हस्तक्षेप शुरू कर दिया है। इधर, तहसीलदार कोर्ट से करीब तीन दर्जन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें 12 फरवरी को कोर्ट में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed