फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Not even in a year Water composition

एक साल में भी नहीं हुआ जल संयोजन

Tue, 16 Jun 2015 07:14 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 16 Jun 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक साल बीतने को आया, लेकिन अभी तक आवेदक का जल संयोजन नहीं हुआ है। वह पालिका के चक्कर लगाकर परेशान हो गया। अब डीएम को पत्र  भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विजयनगर कॉलोनी, सिरसा रोड निवासी श्रीकिशन वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई 2014 को नगर पालिका के जलकल विभाग से कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। उसकी संख्या 10764 है। करीब एक वर्ष बीतने को आया, अभी तक उनके घर में जल संयोजन नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने वहां जाकर लिखित रूप से शिकायत दर्ज  कराई। ईओ को भी लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में जब जल की सर्वाधिक आवश्यकता होती है, ऐसे में उनके परिवार को पानी के लिए  भटकना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम और नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा से मांग  की है कि इस मामले में हुए विलंब की जांच कराकर जल संयोजन कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed