{"_id":"67a7b0943a5a800c6a0ea984","slug":"musajhag-police-granted-bail-to-the-accused-of-attempted-rape-from-the-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134039-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मूसाझाग पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को थाने से दी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मूसाझाग पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को थाने से दी जमानत
विज्ञापन
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी ने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के चलते पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर फायरिंग भी की थी। जांच में पुलिस फायरिंग की घटना निराधार बता रही है। पीड़ित ने मूसाझाग पुलिस की अधिकारियों से शिकायत की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ घर के कमरे में सो रही थी। किशोरी की मां ननिहाल में थी। वहीं, पिता व भाई गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन में गए थे। इसी बीच धीरेंद्र घर में घुस आया। उसने अकेला पाकर किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
किशोरी के शोर मचाने पर पास में सो रही छोटी बहन की नींद खुल गई। इसी बीच पिता व भाई भी घर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर उसे थाने से छोड़ दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा, जहां फायरिंग की। मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने लगा। पिता ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। मूसाझाग थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज है। फायरिंग का आरोप निराधार है।