फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder

एटा की महिला का हो सकता है ईंट भट्टे में मिला शव, जांच को पुलिस टीम रवाना

Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
murder
अलापुर। कस्बे में म्याऊं रोड पर पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य के ईंट भट्टा पर 31 जनवरी को जिस महिला का शव मिट्टी के ढेर में दबा मिला था, उसकी हत्या करने के बाद शव यहां दबाया गया था। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी, लेकिन अब उसके बारे में पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं, जिसके मुताबिक महिला एटा जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात में महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया था। महिला की हत्या के मामले में पुलिस को अब कुछ क्लू मिले हैं। बताया जा रहा है कि महिला एटा जिले की रहने वाली है। हालांकि, अभी इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी पता नहीं चला है कि महिला एटा शहर की रहने वाली है या फिर इसके आसपास किसी गांव की। शुक्रवार को इसकी पड़ताल को अलापुर पुलिस की एक टीम एटा रवाना हो गई है। एसओ केजी शर्मा का कहना है कि कुछ क्लू मिले हैं। पड़ताल की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस टीम की वापसी के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। महिला की हत्या का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed