फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Morning march of communicable disease awareness campaign, awareness rally

Budaun News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत, निकाली जागरूकता रैली

Tue, 02 Jul 2024 06:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 02 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Morning march of communicable disease awareness campaign, awareness rally
नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं जागरूकता रैली निकालती हुई। स्रोत- प्रशासन
बदायूं। महिला अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सोमवार को शुरूआत हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और सीडीओ केशव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इतना ही नहीं संचारी रोगों से ग्रसित लोगों चिह्नित कर उन्हें इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


सीडीओ केशव कुमार ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर 12 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर एक साथ कार्य करेंगे। सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने कहा कि जनपद मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. योगेश सारस्वत ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के मद्देनजर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। 1 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। इस अभियान में 12 विभागों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लास्टिक मुक्त जागरूकता को निकाली रैली
बदायूं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त जन जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। नगर पालिका परिषद बदायूं एवं नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज के द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान एसएफआई राजीव मलिक, केशव गंगवार, स्वास्थ्य लिपिक महेश बाबू व अन्य पालिका अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ कॉलेज की अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। संवाद

नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं जागरूकता रैली निकालती हुई। स्रोत- प्रशासन

नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं जागरूकता रैली निकालती हुई। स्रोत- प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed