{"_id":"7f9616913f02bec430ff15802e52e2e8","slug":"mci-team-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी देने पहुंची एमसीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी देने पहुंची एमसीआई टीम
अमर उजाला, बदायूं
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब मेडिकल कॉलेज की टीम पहुंची तो उस समय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भी नहीं खुली थी। दिल्ली से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने यहां मेडिकल कॉलेज से सबंद्ध किए जिला पुरुष और महिला चिकित्सालयों का भी निरीक्षण किया। इस टीम में पुणे (महाराष्ट्र) के डॉ. एसपी रॉव, कोलकाता के डॉ. श्यामल कुमार बनर्जी और रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से डॉ. पूजा शामिल रहीं। मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी कम से कम तीन सौ बैड और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सकों और उनकी डिग्रियों की सूची भी तलब की है। टीम ने वीडियोग्राफी भी कराई। मेडिकल कॉलेज से जुड़ी तमाम जानकरियां लीं। देर रात तक उनका निरीक्षण और पूछताछ जारी रही। निर्माणदायी संस्था के इंजीनियरों से भी उनकी बात हुई।
यहां बता दें कि मेडिकल कॉलेज से पांच किमी एरिया में कॉलेज की सुविधाएं मुहैया हो सकती हैं। इसके लिए शहर का जिला पुरुष और महिला चिकित्सालय भी मेडिकल कॉलेज से संबंध कर दिया गया है। एमसीआई की टीम को जिला अस्पताल के 234 और महिला अस्पताल के 69 बेड दिखाए। जो मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी 300 बेड से अधिक हैं। इसके अलावा चिकित्सकों की डिग्रियां और उनकी संख्या की सूची भी टीम को दी गई। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी आदि की सुविधाओं के बारे में और भवन कक्ष के बारे में जानकारी दी गई। देर रात तक रिपोर्ट संकलित कर टीम बरेली रवाना हो गई। बताया जाता है कि बरेली में ही टीम प्रवास किए हुए हैं।
इस मौके पर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बीएन त्रिपाठी, निदेशक डॉ. नरेश यादव, मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव, प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा, सीएमओ आरडी तिवारी, सीएमएस डॉ. शशि कुमार अग्रिहोत्री के अलावा राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसबी अग्रवाल, सहायक अभियंता फकीरचंद्र आदि मौजूद रहे।