{"_id":"65b804e5f5b0e5e37b0c2509","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-badaun-news-c-123-1-sbly1018-112448-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
सहसवान। थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी तेजपाल की पत्नी रेखा की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी भगवानदास ने अपनी बेटी रेखा की शादी 18 साल पहले सहसवान थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी तेजपाल के साथ की थी। रेखा के छह बच्चे हैं। चर्चा है कि सोमवार को रेखा और तेजपाल के बीच कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद रेखा ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उसको लेकर सहसवान सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह का कहना है कि अस्पताल से सूचना मिली थी जिसके आधार पर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।