फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Magh purnima kachala ganga ghat

माघ पूर्णिमाः कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर गूंजे गंगा मइया के जयकारे

Sun, 09 Feb 2020 07:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Magh purnima kachala ganga ghat
उझानी (बदायूं)। माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कछला गंगाघाट आस्था आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यूपी के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश से कछला घाट पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। माघ पूर्णिमा पर सुबह को ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा मइया के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्क दिया और पूजा-अर्चना के बाद दान पुन्य किया। प्रशासन के अनुसार माघ पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख से अधिक रही।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। कछला गंगा घाट पर श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था। गंगाघाट पर कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने रविवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त के दौरान गंगा में डुबकी लगाई। इसके साथ स्नान का दौर शुरू हुआ तो दोपहर बाद तक चलता रहा। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में बदायूं के अलावा बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, राजस्थान और मध्यप्रदेश से आने वाले शामिल रहे। गंगाघाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने साधु-संतों और कन्याओं को भोज कराया। दक्षिणा में अंगवस्त्र और सामर्थ्य के अनुरूप सामान भी भेंट किया। कछला घाट पर लगे माघ मेला में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। घाट से जुड़े चार-पांच स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन किया।
विज्ञापन

पालिका की टीम ने कई दुकानों पर पॉलिथीन पकड़ी, जुर्माना डाला
उझानी। कछला नगर पंचायत प्रशासन ने गंगाघाट पर एक दिन पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि कोई भी दुकानदार प्रसाद पॉलिथीन में रखकर नहीं देगा। रविवार को ईओ सुरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में छत्रपाल यादव, राधेश्याम, धीरेंद्र सिंह आदि ने कछला घाट पर प्रसाद विक्रेताओं को चेक किया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों पर पॉलिथीन पकड़ी गई। इन दुकानदारों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कछला गंगाघाट पर लगे मेले में जेबकतरे रहे सक्रिय
उझानी। कछला गंगाघाट पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही। पीएसी के जवान भी तैनात रहे। बावजूद इसके मेले में चोर उचक्के सक्रिय रहे। मेले में रविवार को आठ लोगों का सामान गायब हो गया। पीड़ितों में बिल्सी के गांव नैथुआ निवासी रामरतन, बिनावर के नरेंद्र सिंह और कासगंज के सोरों की प्रेमलता पत्नी नंदराम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed