{"_id":"9472702817c657330299512ce08e8eec","slug":"love-affair-husband-put-whereabouts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के चक्कर में पति को लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के चक्कर में पति को लगाया ठिकाने
Bisuli
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और उसके प्रेमी ने रमेश की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने रमेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सोमवार को दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी लक्ष्मी के साथ उसकी मासूम बेटी गुड़िया भी जेल गई। इस घटना की पूरे नगर में चर्चा रही।
विज्ञापन
यहां बता देें कि चार दिन पहले नगर के कांशीराम कॉलोनी निवासी रमेश का शव आसफपुर रोड पर सड़क किनारे मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि रमेश की गला दबाकर हत्या की गई थी। लालू ने अपने भाई की हत्या करने में भाभी लक्ष्मी का हाथ बताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लक्ष्मी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने हत्यारोपी पत्नी लक्ष्मी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
सोमवार को मिली सूचना पर पुलिस ने आसफपुर रोड पर खड़ी लक्ष्मी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर लक्ष्मी ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने अपनी बहन के देवर धर्मपाल निवासी लहरा लालपुर थाना वजीरगंज को भी इस घटना को अंजाम देने में सह आरोपी बताया। प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह ने गांव लहरा लालपुर में दबिश देकर धर्मपाल को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी लक्ष्मी और उसके प्रेमी धर्मपाल ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 11 जून की रात को लक्ष्मी और धर्मपाल ने रमेश का ज्यादा शराब पिला दी। रमेश की कांशीराम कॉलोनी के समीप ही एक खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को आसफपुर रोड पर फेंक दिया। लक्ष्मी ने बताया कि दो साल पहले उसकी धर्मपाल से दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उसके बाद मोबाइल पर बात होने लगी। रमेश इसी बात का विरोध करता था।
पुलिस ने लक्ष्मी के साथ उसकी दो साल की पुत्री गुड़िया को भी जेल भेज दिया। वहीं उसके तीन बच्चे अकेले घर में ही रह गए।
धर्मपाल की शादी हो गई थी तय
धर्मपाल की शादी दिल्ली से तय हो गई थी। गोद और तिलक की रस्म भी हो गई। यह बात धर्मपाल के भाई वीरपाल ने बताई। बताया कि इस प्रेम संबंध का पूरे परिवार ने विरोध भी किया। इसी के चलते धर्मपाल को शादी के बंधन में बांधने के लिए दिल्ली से शादी भी पक्की कर दी। लक्ष्मी के प्रेम में पागल धर्मपाल ने यह कांड कर दिया।
ममता पर दीवानगी हावी
हत्यारोपी लक्ष्मी के चेहरे पर मुस्कान थी। जब घर में लावारिस रह गए तीन बच्चों की बात की तो जरूर कुछ देर के लिए गला भर आया, लेकिन ममता पर दीवानगी हावी दिखी। कहा कि उन तीन बच्चों को उसकी नानी ले जाएगी। साथ जा रही मासूम गुडिय़ा को लेेकर वह जरूर वह चिंतित थी। उसे पति की हत्या करने का कोई अफसोस भी नहीं था। कहा कि वह बेरहमी से उसको मारता था। जिंदगी नरक हो गई थी।