फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lohri was celebrated with great enthusiasm, and young people danced to the beat of the drums.

Budaun News: हर्षोल्लास से मनाई लोहड़ी, ढोल की थाप पर झूमे युवा

Tue, 13 Jan 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lohri was celebrated with great enthusiasm, and young people danced to the beat of the drums.
ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाया गया।स्रोत स्वयं
बदायूं। पंजाबी समुदाय में मंगलवार को लोहड़ी हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर के पंजाबी चौक स्थित गुरुद्वारे में उत्सव की विशेष रौनक देखने को मिली। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र लोहड़ी के गीतों और ढोल की थाप से गूंज उठा। पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

शाम के समय महिलाओं और पुरुषों ने नए वस्त्र धारण कर विधिवत लोहड़ी पूजन किया। शुभ मुहूर्त में लोहड़ी जलाई गई, जिसमें मूंगफली, रेवड़ी और मक्का के दानों की आहुति दी गई। पवित्र अग्नि की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज में सुख-शांति की कामना की। लोहड़ी पर्व पर देर रात तक उत्सव चलता रहा।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने जमकर भांगड़ा किया, वहीं महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गिद्धा नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भी घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर शहर के गुरुद्वारों और घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप में सजाया गया था। शाम को बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारों में एकत्र हुई, जहां कीर्तन के बाद विशेष अरदास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत प्रसाद का भोग लगाया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। घरों में लोहड़ी के उपलक्ष्य में विशेष पकवान तैयार किए गए थे। लोगों ने अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां जाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं।




स्कूलों में भी हुए आयोजन
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन, मुख्य अतिथि की ओर से लोहड़ी जलाकर और उसमें मूंगफली, रेवड़ी अर्पित कर किया गया। इसके बाद मंच पर सामूहिक नृत्य, एकांकी, गीत व विचार-अभिव्यक्ति जैसे कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्कूल अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाया गया।स्रोत स्वयं

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाया गया।स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed