फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

अस्पताल में कराएं प्रसव, नवजात को पिलाएं मां का दूध

Sun, 17 Nov 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। महिला अस्पताल के सौ शैय्या वार्ड में शनिवार को ‘अनमोल जीवन की शुरुआत नवजात शिशु की देखभाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नवजात की मृत्यु दर कम करने के टिप्स बताए गए। प्रसूताओं को अहम जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

शनिवार को सीईएल (कम्युनिटी इंपावरमेंट लैब) लखनऊ टीम की आरती साहू ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नवजात शिशु देखभाल सप्ताह 14 से 21 नवंबर तक चलाया जाएगा। सरकार द्वारा जिले के एमएनसीयू का संज्ञान लिया गया है और इसे जिले का मॉडल माना है। मृत्युदर में कमी लाने के लिए अस्पताल में ही प्रसव कराएं और 48 घंटे तक अस्पताल में रुकें। किसी नवजात को तुरंत नहीं नहलाएं। उसका शरीर पोंछकर नर्म साफ कपड़े पहनाएं। प्रसव के एक घंटे के भीतर नवजात को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध ही पिलाना चाहिए। छह माह तक केवल स्तनपान ही कराएं। जन्म के तुरंत बाद वजन कराएं और टीका लगवाएं। नवजात की नाभि सूखी और साफ रखें, संक्रमण से बचाएं। शिशु का तापमान स्थिर रखने के लिए कंगारू मदर केयर (केएमसी) विधि जरूर अपनाएं। शिशु जितनी बार चाहे दिन या रात में बार-बार स्तनपान कराएं। नवजात को काजल न लगाएं और कान व नाक में तेल न डालें। उसकी तेल की मालिश कर सकते हैं। कुपोषण और संक्रमण से बचाव के लिए छह माह तक केवल मां का दूध पिलायें, शहद, घुट्टी, पानी आदि न पिलायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed