{"_id":"63e535adfe99f3ffe1086659","slug":"harshit-and-jugendra-shine-in-state-level-body-building-competition-badaun-news-c-4-1-58390-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चमके हर्षित और जुगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चमके हर्षित और जुगेंद्र
विज्ञापन
कोच आशिक रजा के साथ बॉडी बिल्डर हर्षित और जुगेंद्र। संवाद
उझानी (बदायूं)। रामपुर में बुधवार को हुई मिस्टर यूपी ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उझानी के हर्षित सिंह और जुगेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि दोनों पहले पायदान पर पहुंचने में नाकाम रहे। उन्होंने दूसरा स्थान पाकर कस्बे का नाम रोशन किया।
हर्षित मोहल्ला बहादुरगंज निवासी महेशचंद्र के बेटे हैं। हर्षित ने रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम वर्ग में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान पाया, इससे पहले वह जिला और मंडल स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। आधा दर्जन से अधिक बार उन्हें मेडल भी मिले हैं।
इसी तरह पंखा रोड निवासी जुगेंद्र शाक्य ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान पाया है। जुगेंद्र के पिता भूरे लाल शाक्य मिष्ठान विक्रेता हैं। हर्षित समेत जुगेंद्र ने कोच आशिक रजा से टिप्स लेकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र लेकर लौटे हर्षित और जुगेंद्र के परिजन भी इस उपलब्धि से खुश हैं। हर्षित ने बताया कि 18 फरवरी को दिल्ली में होने वाली मिस्टर न्यू दिल्ली प्रतियोगिता में वह जुगेंद्र के साथ हिस्सा लेगा।