{"_id":"62dd9fe4e5ee390c003cced3","slug":"floud-badaun-news-bly492399741","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर में कुछ कमी लेकिन चेतावनी के निशान से अब भी ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर में कुछ कमी लेकिन चेतावनी के निशान से अब भी ऊपर
विज्ञापन
उसहैत में तटबंध पर कटान रोकने को लगाई गईं बालू भरी बोरियां। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा के जलस्तर में शनिवार के मुकाबले रविवार को कुछ कमी दर्ज की गई। मगर जलस्तर अब भी चेतावनी के निशान से 64 सेमी ऊपर है। सोमवार को जलस्तर में इजाफा होने का अनुमान है। गत रविवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर पहुंच गया।
कछला में मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 और चेतावनी का 161 सेमी पर है। रविवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.64 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार को यह 161.94 था। रविवार को गंगा में नरौरा से 21861, बिजनौर से 64247 और हरिद्वार से 64247 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में तटबंधों समेत तटवर्ती गांवों में तेजी से कटान भी हो रहा है। उसावां, उसहैत और गंगा-महावा बांध पर एक बार फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। इन तीनों तटबंधों को पहले ही संवेदनशील घोषित किया जा चुका है। कटान के कारण तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
इधर, उसहैत क्षेत्र के गांव असमया रफतपुर, अहमदनगर बछौरा पर खतरा बढ़ने लगा है। दोनों गांवों में तेजी से कटान हो रहा है। कटान करती हुई गंगा असमया रफतपुर और अहमदनगर बछौरा तक पहुंच गई हैं। सहसवान क्षेत्र के भी तटवर्ती गांवों में गंगा ने कटान और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
-
मीटरगेज पर जलस्तर में उतार-चढ़ाव
रविवार-162.28 मीटर
सोमवार-161.88 मीटर
मंगलवार-161.36 मीटर
बुधवार-161.45 मीटर
बृहस्पतिवार-161.42 मीटर
शुक्रवार-161.67 मीटर
शनिवार-161.94 मीटर
रविवार-161.64 मीटर
-
शनिवार के मुकाबले रविवार को गंगा के जलस्तर में मामूली कमी आई है, लेकिन वह अब भी चेतावनी कि निशान के ऊपर हैं। कई स्थानों पर कटान हो रहा है। जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण हालात संवेदनशील होते जा रहे हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभिंयता बाढ़ खंड