फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dentist cheated of Rs 5.69 lakh

Budaun News: डेंटिस्ट से 5.69 लाख रुपये की ठगी

Sun, 26 Nov 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dentist cheated of Rs 5.69 lakh
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में रोजाना या एक मुश्त धनराशि जमा करने के नाम पर एक डेंटिस्ट से 5.69 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपी दो भाइयों ने क्लीनिक में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी मोहम्मद यामीन का कहना है कि रेलवे स्टेशन के नजदीक ओवरब्रिज के पास उनका डेंटल क्लीनिक है। शहर के गांधीनगर निवासी हिमांशु मौर्य और उसका भाई ध्रुव कुमार उर्फ डीके मौर्य उनके पास आते-जाते थे। प्रतिदिन या फिर एकमुश्त धनराशि जमा करने की योजना के लिए दोनों भाइयों ने बदायूं ग्रीन निधि लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके बहकावे में आकर यामीन ने 100 रुपये रोजाना के हिसाब से 69 किस्तें जमा कीं। इसके बाद एकमुश्त पांच लाख रुपये जमा किए। उन्हाेंने एक बांड दिया था। 2023 में उन्हें एक मुश्त धनराशि लौटानी थी। जब उन्होंने दोनों भाइयों से रुपये लौटाने को कहा तो उन्होंने 25 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे उनके क्लीनिक में आकर तोड़फोड़ और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed