फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Delhi-Agra have to find roadways buses

Budaun News: दिल्ली-आगरा को ढूंढनी पड़ रहीं रोडवेज बसें

Thu, 04 May 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Agra have to find roadways buses
03बीडीएन15-रोडवेस बस में सीट पाने को जद्दोजहद करते यात्री।संवाद
- निकाय चुनाव से बिगड़ी जिले की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

- रोडवेज स्टैंड पर सुबह से शाम तक इंतजार कर रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। निकाय चुनाव के चलते जिले की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली और आगरा रूट पर है।
परिवहन निगम की 51 बसें निकाय चुनाव में लगने से यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। चुनाव से पहले की बात करें तो इससे ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर ही चल रहीं हैं। बदायूं-दिल्ली रूट पर प्रतिदिन 65 बसें चल रहीं थीं, जिससे यात्रियों को कभी कभार ही परेशानी हुआ करती थी। रात में भी बसों का क्रम काफी अच्छा था। हर आधा घंटा बाद बसों की सुविधा मिल रही थी। निकाय चुनाव में बसों के जाने से बिल्कुल उल्टी व्यवस्था हो गई है। आज उसी रूट पर बसें तलाशनी पड़ रहीं हैं। आगरा के लिए बसें ही नहीं हैं। अन्य रूटों से भी दो-दो चार-चार बसों की कटौती कर दी गई है। इससे यात्रियों को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से लेकर रात तक घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि परिवहन निगम का दावा है कि यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। लगातार बसों को सभी रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


यात्री बोले, आते ही भर जा रही हैं बसें
फोटो---16
बुधवार सुबह दिल्ली जाने को घर से निकले थे। दोपहर हो गई, लेकिन बस नहीं मिली। एक बस पहले आई थी। वह तुरंत यात्रियों से भर गई। अब बताया है कि दूसरी बस आएगी, तभी दिल्ली को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुनीश, दातागंज
फोटो---17
मुझे लालकुआं जाना है। दो घंटे से रोडवेज स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन बस नहीं आई। लंबा रूट है। अन्यथा कोई टैक्सी आदि पकड़कर चला जाता। अब बस आएगी, तभी जाएंगे।
- भरत, फतेहपुर

03बीडीएन15-रोडवेस बस में सीट पाने को जद्दोजहद करते यात्री।संवाद

03बीडीएन15-रोडवेस बस में सीट पाने को जद्दोजहद करते यात्री।संवाद

03बीडीएन15-रोडवेस बस में सीट पाने को जद्दोजहद करते यात्री।संवाद

03बीडीएन15-रोडवेस बस में सीट पाने को जद्दोजहद करते यात्री।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed