{"_id":"57eab7734f1c1b653b574f37","slug":"two-bike-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच लोग जख्मी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
accidnet
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी-सिसरका रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में राहुल नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव खेड़ादास निवासी विनोद (35) पुत्र नेक सिंह, राहुल (31) पुत्र बेनाम, पूजा (30) पत्नी विनोद मंगलवार को क्षेत्र के गांव अजीतपुर में एक रिश्तेदारी में गए थे। शाम को तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। ओरछी-सिसरका के बीच उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में राहुल की मौत हो गई। विनोद और पूजा जख्मी हो गए। दूसरी बाइक पर सवार पुरवाखेड़ा गांव के जितेंद्र, सत्यभान और कृष्ण अवतार भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पूजा की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मृतक राहुल पांच बहनों में अकेला भाई है। उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।