फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   school building

निर्माणाधीन स्कूल भवन का लिंटर ढहा, एई और जेई हटे

Mon, 08 Dec 2014 12:01 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 08 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन में निर्माणाधीन मॉडल स्कूल भवन का लिंटर डालते ही ढह गया। इसे लेकर शिकायतों का जो दौर चला तो जिलाधिकारी शंभूनाथ ने डीडीओ प्रदीप सोम और पीडब्ल्यूडी प्रंातीय खंड के एक्सईएन एसके आर्य को जांच के आदेश दिए हैं। इधर, पैक्सपेड के एक्सईएन डीके चौधरी ने लिंटर गिरने की जानकारी होने पर एई और जेई को साइड से हटा दिया है।
विज्ञापन

गांव अर्सिस बर्खिन में तीन करोड़ की लागात से मॉडल स्कूल बन रहा है। इसके कमरों की छतों पर लिंटर पड़ रहा था। लिंटर डालते समय ही दो दिन पहले लिंटर का एक हिस्सा धराशाई हो गया। इसके बाद तो शिकायतों का दौर ही चल पड़ा। डीएम तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने दो सदस्यीय टीम को जांच के आदेश किए हैं और तीन दिन में इसका जवाब मांगा है। पैक्सपेड संस्था इस स्कूल भवन का निर्माण कर रही है। संस्था के एक्सईएन श्री चौधरी ने लिंटर की सपोर्टिंग बल्लियों को चेक न किए जाने पर एई एके सिंह और जेई देवेंद्र गंगवार को निगरानी न करने का दोषी मानते हुए साइड से हटा दिया है।
विज्ञापन

इधर, ठेकेदार अरविंद ने बताया कि लिंटर डालते समय ढीली सपोर्टिंग की वजह से गिरा है नाकि गुणवत्ता में किसी कमी से। यहां बेहद राजनीति है। गांव के लोग कई बार उनका निर्माण रुकवा चुके हैं। बेहद परेशानी से यहां निर्माण करा पा रहे हैं। इसमें उसका ही नुकसान हुआ है। रही पीली ईंट के प्रयोग की बात तो पूरे भवन में कोई पीली ईंट नहीं लगी है। कुछ पीली ईंट वहां रखी हैं। भट्ठे से आने पर इन्हें छांटकर निकाला गया है। इस मामले की जांच हो जानी चाहिए। इसमें उनका कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंटर ढहा है। इसकी गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। स्कूल का मामला होने के कारण बेहद गंभीर बात है। वह जांच में सहयोग करेंगे।- राजेश यादव प्रधान पति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed