फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salman's body was found in the van in Delhi

दिल्ली के सलमान की थी वैन में मिली लाश

Tue, 06 Dec 2016 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीमा की रकम हड़पने को रची गई थी साजिश
मुख्य आरोपी की हो चुकी मौत, दूसरा गिरफ्तार

 थाना इस्लामनगर के गांव बेहटा पाठक के पास सोत नदी किनारे 11 जुलाई 2016 को मारुति वैन में मिला शव दिल्ली के सलमान का था। मामले में इस्लामनगर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अन्य आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी जैनुल आब्दीन की पहले ही पुलिस हिरासत में मौत हो चुकी है। जैनुल आब्दीन ने यह षडयंत्र 65 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी हड़पने के लिए रचा था।
सहसवान का कालीन व्यापारी जैनुल आब्दीन 10 जुलाई को घर से मारूति वैन से निकला था। अगले दिन उसकी जली हुई वैन इस्लामनगर थाने के गांव बेहटा पाठक में सोतनदी किनारे मिली थी। इसमें पूरी तरह जल चुका शव भी था। जैनुल की पत्नी ने शव की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। पुलिस को पूरे मामले में शक था। हालांकि, जैनुल की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जांच में पता लगा कि जैनुल के नाम करीब 65 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी थीं। बाद में पुलिस ने 26 अक्तूबर को पुलिस ने जैनुल को डिबाई से जिंदा गिरफ्तार कर लिया। बाद में जैनुल की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पड़ताल के बाद एसओ इस्लामनगर रामगोपाल शर्मा ने बरेली के थाना बिशारतगंज के गांव रुटिया के रेहान को गिरफ्तार किया है। रेहान ने खुलासा किया है कि मारुति वैन में उसने जैनुल के साथ मिलकर दिल्ली की जनता कॉलोनी के सलमान को जलाया था। वह दोनों सलमान की लाश जैनुल की साबित कर जैनुल के नाम पर 65 लाख रुपये बीमा पॉलिसी हड़पना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले में वर्क आउट हो गया है। जैनुल ने रेहान के साथ मिलकर दिल्ली के सलमान को मारूति वैन में जलाया था। दोनों इसे जैनुल का शव साबित कर बीमा के 65 लाख रुपये हड़पना चाहते थे। रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-रामगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed