फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrest 30 cattle, seven smugglers detained by two canisters

पुलिस ने दो कैंटर से पकड़े  30 पशु, सात तस्कर बंदी

Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
उझानी।
उझानी। Updated Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police arrest 30 cattle, seven smugglers detained by two canisters
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर, हाथरस और फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं पशु तस्कर         
विज्ञापन

पुलिस ने की पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई            

पुलिस ने गश्त के दौरान दो कैंटर से 30 पशु बरामद कर सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए पशु तस्कर फिरोजाबाद, सीतापुर और हाथरस जिले के हैं। पशुओं की खेप उन्हें संभल जिले में पहुंचानी थी। तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।            
कोतवाली पुलिस को यह सफलता शनिवार रात करीब दो बजे मिली। सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा और सुनील कुमार ने गश्त के दौरान बाइपास पर डिग्री कॉलेज के पास दो कैंटर को रोक कर अंदर झांका तो दोनों में कई जानवर नजर आए। दोनों वाहनों के चालकों समेत सात लोगों को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस कर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने हकीकत उजागर कर दी। पकड़े गए तस्करों में शफीउद्दीन, मोहम्मद वकील अहमद और तशरीफ ने खुद को सीतापुर जिले में तंबौर का निवासी बताया। टिंकू फिरोजाबाद जिले में पचोखरा का निवासी निकला। हाथरस निवासी अनिल, हाथरस जिले में ही चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कपूरा का चरनसिंह और शालिम सादाबाद थाने के गांव मांगरू निकले।            
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस को बताया कि पशुओं को उन्होंने फिरोजाबाद जिले के पचोखरा के नखासे से खरीदा था। पशुओं की खेप उन्हें संभल जिले में पहुंचानी थी। संभल में पशु कहां पहुंचने थे, यह तो तस्करों ने नहीं बताया लेकिन उनका कहना है कि पहुंचाने के एवज में उन्हें रुपये मिलने थे। कोतवाली में सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने गिरफ्तार सातों युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए पशु फिलहाल एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed